भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे मैचों में 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। वनडे मैचों में वह भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। शिखर धवन पहली बार 2004 अंडर -19 विश्व कप के दौरान चर्चा माँ आये थे। वह उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब धवन ने अपने जिन्दगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
क्रिकेट छोड़ने का मन बनाया था

इस समय दुनिया भर के गेंदबाजों की धुनाई करने वाले शिखर धवन ने एक समय क्रिकेट छोड़ने के मन बना लिया था। यह बात 2001 की है। उस समय धवन दिल्ली की अंडर- 16 टीम का हिस्सा थे।
धवन को दिल्ली की टीम से ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। शिखर धवन ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने सोचा था कि कुछ और कर लेंगे।
शुरू कर दिया था यह काम

शिखर धवन ने जूते की कम्पनी में काम करना शुरू कर दिया था। वहां उनका काम जूते का डब्बा पकड़ कर खड़ा रहना होता था। हालाँकि, उन्होंने सिर्फ दो- तीन दिन ही वहां काम किया। इस बारे में धवन ने कहा
“‘मेरे मौसाजी का बॉक्स (जैसे जूतों का बॉक्स) बनाने का बिजनेस है। उनकी फैक्टरी बहादुरगढ़ में है। मैं वहां जॉब के लिए चला गया। मैने उस कंपनी में काम करना शुरू किया और वहीं मेरा काम सेल्समैन के साथ बॉक्स पकड़कर खड़े रहने का होता था।”
2010 में भारत के लिए डेब्यू

शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेला था। अपने पहले वनडे मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। उसके बाद वह टीम से अंदर बाहर होते रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 की शुरुआत में उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने 187 रनों की विस्फोटक पारी खेली दी। उसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दोनों मैचों में शतक बनाकर धवन ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जब शिखर धवन ने क्रिकेट छोड़ जूते की फैक्ट्री में किया था काम appeared first on Sportzwiki.