Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीन जोन्स ने भारत को तीसरा विश्वकप जीतने के लिए दिया ये सलाह

भारत और ऑस्ट्रेलिया कल से टी-20 सीरीज की शुरुआत करने वाले हैं. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज होगी. इसके बाद भारत को आईपीएल खेलना है. वहीँ ऑस्ट्रेलिया इसके बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को इस सीरीज में अपने सारे शस्त्र आजमाना चाहेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला से क्या चाहेंगे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस ने भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए इस सीरीज पर बड़ी बाते कहीं हैं.

उन्होंने कहा,

“बड़ा सवाल यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया इस टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला से क्या चाहते हैं? यह भारत के लिए आईपीएल से पहले विश्व कप के लिए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने का अंतिम मौका है”

भारत को विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेलनी है

इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलेगी. उस सीरीज के चौथे मैच में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ टीम से जुड़ेंगे.

उन्होंने आगे कहा,

“क्योंकि भारत को विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेलनी है, इसके बाद आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों को खेलाना है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को 10 वनडे मैच खेलने हैं. विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए दुख की बात है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को अभी भी अपनी कोहनी की समस्या है और अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ चौथे मैच तक नहीं खेल पाएंगे”

” उन्हें अब जो चाहिए वह कुछ शांति और स्थिरता है. उन्हें बल्ले के साथ शीर्ष क्रम को ठीक करना है, विशेष रूप से टी 20 के लिए”

सलामी बल्लेबाज शॉर्ट के लिए कही ये बात,

“उन्हें सुधार करना पड़ेगा क्योंकि वह पहले भारत में अच्छा नहीं खेले हैं. हैंड्सकॉम्ब को मैक्सवेल और टर्नर के साथ बेहतरीन  बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. एरॉन फिंच को भी ज्यादा रन बनाने पड़ेंगे”

“ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ अपने आखिरी वनडे सीरीज में हेज़लवुड, कमिंस और स्टार्क को टीम से बाहर करना समझ नहीं आया. एक तो वे जीत सकते थे यदि उनके पास अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम होती”

ऑस्ट्रेलिया कर रही है गेंदबाज की तलाश 

भारतीय टीम के गेंदबाज इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ ये बड़ी समस्या है.

“वे अभी भी 50-50 और टी 20 में डेथ बॉलर की तलाश कर रहे हैं, इसलिए जेसन बेहरनडोर्फ और झे रिचर्डसन को यहां वह अवसर मिलेगा. उनके लेग स्पिनर एडम जम्पा को खड़े होने की जरूरत है”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post डीन जोन्स ने भारत को तीसरा विश्वकप जीतने के लिए दिया ये सलाह appeared first on Sportzwiki.