Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कोच के रूप में अपने भविष्य के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बयान

रवि शास्त्री को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद भारतीय टीम के कोच की कमान मिली थी। अनिल कुंबले के कप्तान के साथ विवाद होने के बाद शास्त्री को कोचिंग की जिम्मेदारी मिली थी। उनके बाद से टीम इंडिया ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद उनकी कोचिंग पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। अब उन्होंने अपने भविष्य के बारे में बात की है।

उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन

रवि शास्त्री की कोचिंग में ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में मात दी है। यहाँ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसमें कोच की भूमिका भी अहम है।

इसके अलावा टेस्ट मैचों में भी भारत का प्रदर्शन बेहतरीन है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में जरुर टीम को हार मिली लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भारत ने पहली बार उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया।

अपने भविष्य पर दिया बयान

रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच बनने से पहले कमेंट्री करते थे। अब उन्होंने विश्व कप के बाद अपने भविष्य को लेकर बयान दिया है। क्रिक्बज को दिए इंटरव्यू में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो रवि शास्त्री ने कहा

“मैंने 23 साल से मैंने कमेंट्री किया और 50 से अधिक वर्षों के लिए फिर से कर सकता हूं, जब भी मैं वापस जाऊंगा। मैं कमेंट्री बॉक्स पर लौटने की जल्दी में नहीं हूं। भविष्य एक रहस्य है, और अतीत इतिहास है। मैं वर्तमान में रहूंगा। मैं इसका आनंद लेना चाहता हूं।”

कॉन्ट्रैक्ट होगा खत्म

रवि शास्त्री को विश्व कप तक का कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है। उसके बाद बीसीसीआई उनके भविष्य पर फैसला लेगी। उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ता है या नहीं यह सिर्फ भारत के विश्व कप के प्रदर्शन पर निर्भर कर सकता है।

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत फेवरेट के रूप में जायेगा और ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार भी है। अगर भारत इस टूर्नामेंट को जीतता है तो शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट जरुर बढ़ा दिया जायेगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय कोच के रूप में अपने भविष्य के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बयान appeared first on Sportzwiki.