Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अवार्ड सैरेमनी में एक बार फिर से चर्चा में आया ‘बेबीसीटर’, होबार्ट की टीम ने कुछ ऐसा उड़ाया ऋषभ पन्त का मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच की नोंक-झोंक हर किसी पर छायी रही थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पूरी सीरीज के दौरान मामला गरमाया रहा।

बेबीसीटर मुद्दे ने ऑस्ट्रेलिया में बनायी थी अपनी चर्चा 

ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच इस दौरान सिडनी में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच आते-आते बेबीसीटर का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने भारत के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को अपने बच्चों का बेबीसीटर बनने को कहा था जिसके बाद तो ऋषभ पंत ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पेन के बेबीसीटर बनने पहुंच गए।

पंत-पेन के बीच हुए बेबीसीटर का मुद्दा फिर से बना सुर्खियां

ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच बेबीसीटर का मुद्दा ऑस्ट्रेलिया के दौरे के खत्म होने के बाद कुछ दिन छाया रहा जिसके बाद ये खत्म हो चुका था लेकिन एक बार फिर से बेबीसीटर मुद्दे का यादें ताजा हो गई हैं।

जी हां सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अवार्ड सैरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें बेबीसीटर का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर बेबीसीटर वाला मजाक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

होबार्ट हैरिकेंस ने बेबीसीटर का उठाया मामला

दरअसल बिग-बैश लीग की टीम होबार्ट हैरिकेंस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर टिम पेन से पूछ लिया कि “क्या ऋषभ पंत के बच्चे हैं पेनी(टिम पेन)?”

होबार्ट हैरिकेंस का ये ट्वीट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अवार्ट सैरैमनी वाली ट्वीट के बाद आया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ????????? बड़े नाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड में आ गए हैं। फॉक्स क्रिकेट पर 7pm पर।”

इसके बाद एक के बाद एक फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिली जिसमें बेबीसीटर पर जिक्र हुआ।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अवार्ड सैरेमनी में एक बार फिर से चर्चा में आया ‘बेबीसीटर’, होबार्ट की टीम ने कुछ ऐसा उड़ाया ऋषभ पन्त का मजाक appeared first on Sportzwiki.