Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएसएल के प्रोडक्शन और इमरान खान की फोटो हटाने को लेकर पीसीबी का बड़ा बयान

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को देश के सीआरपीएफ सुरक्षा बलों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान से भारत पूरी तरह से नाता तोड़ने में लगा हुआ है। जिसमें पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की सीसीआई ने तस्वीर हटा दी है।

पुलवामा हमलें के बाद पाकिस्तान क्रिकेट से टूटता नाता

इमरान खान की तस्वीर मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में लगी थी जिसे ढक दिया गया है तो वहीं इन दिनों खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग का प्रसारण करने वाले चैनल डी स्पोर्ट्स पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है।

तो वहीं अब एक और बड़ी खबर मिली है जिसमें पाकिस्तान सुपर लीग का प्रोडक्शन पार्टनर आईएमजी रिलायंस ने भी प्रसारण को लेकर अपने हाथ खींच लिए हैं।

आईएमजी रिलायंस ने पीएसल प्रोडक्शन से खींचे अपने हाथ

भारत के वीर जवानों पर हुए हमले के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट पर पूरी तरह से दूरियां बनाने की शुरुआत हो चुकी है। आईएमजी रिलायंस की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि

“आईएमजी रिलायंस ने तत्काल प्रभाव से रविवार को पीएसएल का प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया है। इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जानकारी दे दी गई है। आईएमजी रिलायंस का मत है कि पुलवामा में बीते दिनों जिस तरह की आतंकवादी घटना हुई है उसे देखते हुए वो पाकिस्तान में किसी तरह का व्यवहारिक गतिविधि नहीं कर सकता है।”

आईएमजी रिलायंस की कार्रवाही के बाद पीसीबी का बयान

आईएमजी रिलायंस के द्वारा नाता तोड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रतिक्रिया भी आ गई है। पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि

हमें आईएमजी रिलायंस द्वारा सूचित किया गया है कि वो शेष एचबीएल पीएसएल 2019 के लिए हमारे साथ साझेदारी करने में असमर्थ होंगे और पीसीबी ने अपने सभी अधिकार सुरक्षित कर रखे हैं। पीसीबी हमेशा एक आकस्मिक योजना थी और हमें विश्वास है कि हम औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सोमवार को नए साथी की घोषणा करने की स्थिति में होंगे।”

साथ ही वसीम खान ने आगे कहा कि

पीसीबी ने हाल की घटनाओं को भी बदल दिया है और अपनी अत्यधिक निराशा व्यक्त की है, क्योंकि हमेशा माना जाता है कि इस बात पर जोर दिया है कि खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए इतिहास बताता है कि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच पुलों का निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।”

राजनीति को खेल से जोड़ना ठीक नहीं

खान ने आगे कहा कि

दुर्भाग्य से, भारत के क्रिकेट प्रशंसकों को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य महान क्रिकेट क्लबों और स्थलों से पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों और अन्य दिग्गज क्रिकेटरों के चित्र को कवर करने या हटाने के साथ ही एचबीएल पीएसएल का पालन करने का अधिकार देने से इनकार कर रहे हैं। ये अत्यधिक अफसोसजनक कार्यवाही है।”

“पीसीबी इन घटनाओं को बीसीसीआई और आईसीसी के साथ दुबई में अगले महीनें होने वाली आईसीसी समिति की बैठक में लेने का इरादा रखता है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएसएल के प्रोडक्शन और इमरान खान की फोटो हटाने को लेकर पीसीबी का बड़ा बयान appeared first on Sportzwiki.