इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इस साल मध्य में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को सबसे प्रबदल दावेदार माना जा रहा है। इसी दावेदारी के बीच भारतीय टीम का संयोजन तैयार किया जा रहा है। जिसमें कई स्थान तो पूरी तरह से तय हैं लेकिन कुछ स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
विश्व कप के लिए चौथे तेज गेंदबाज को लेकर हैं कई विकल्प
भारतीय टीम की बल्लेबाजी से हटकर जब पर तेज गेंदबाजी फौज पर ध्यान दें तो वहां के लिए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का नाम तय है।

इन तीन तेज गेंदबाजों के स्थान पर तो मुहर लग चुकी है लेकिन अब चौथे तेज गेंदबाज के लिए एक कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जाएगी जिसके लिए काफी विकल्प मौजूद हैं।
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से पेश की दावेदारी
चौथे तेज गेंदबाज की बात होगी तो इसके लिए युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल फिलहाल कतार में हैं लेकिन साथ ही उमेश यादव की वापसी ने भी चयनकर्ताओं को नया विकल्प दे दिया है।

उमेश यादव ने हाल ही में रणजी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया तो वहीं इनके पास साल 2015 का विश्व कप खेलने का भी अनुभव है ऐसे में टीम में चौथे तेज गेंदबाज के लिए उमेश ने दावेदारी पेश कर दी है।
आशीष नेहरा भी हैं उमेश यादव के पक्ष में
चौथे तेज गेंदबाज के लिए आखिरी फैसला तो चयनकर्ताओं को लेना है लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की माने तो वो उमेश यादव के पक्ष में हैं। खलील अहमद को नेहरा फिलहाल के लिए विश्व कप के लायक नहीं मानते हैं।

आशीष नेहरा ने इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा कि
“उमेश के पास विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी का अनुभव है। अगर वो जाते हैं, तो भारत 2015 विश्व कप के मूल को बनाए रखेंगे और बुमराह को बढ़ावा भी देना होगा। खलील कच्चे हैं, उनके पास प्रथम श्रेणी का अनुभव नहीं है। उनकी गति कम हो गई है, लेकिन किसी भी युवा गेंदबाज के साथ ऐसा हो सकता है। वो सीखेंगे और बेहतर बनेंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विश्वकप में चौथे तेज गेंदबाज के लिए सुझाया नाम, उमेश यादव या खलील अहमद, जाने कौन? appeared first on Sportzwiki.