खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के लम्बे-लम्बे छक्के अब अगले सत्र से ऑस्ट्रेलिया के टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में दर्शकों को देखने को नहीं मिलेंगे।न्यूजीलैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने कोचिंग कॅरियर पर ध्यान देंगे के लिए बिग बैश लीग (बीबीएल) को अलविदा कहने का निर्णय लिया है।
81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में लगा दिए दो दोहरे शतक
2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मैकुलम शुक्रवार को खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके ब्रिस्बेन हीट की ओर से गाबा में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ अपना आखिरी बीबीएल मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।न्यूजीलैंड का ये विकेटकीपर बल्लेबाज बिग बैश लीग (बीबीएल) की शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट की ब्रिस्बेन टीम से जुड़ गए थे।
B' Day Spl : भुवी का राजस्थान के इस गांव से है खास संबंध, जानिए और भी रोचक बातें
ब्रैंडन मैकुलम ने बताया कि वह 2019 में विभिन्न टूर्नामेंटों में टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। इसके बाद कोचिंग में अपना करियर बनाने का प्रयास करूंगा। ब्रैंडन मैकुलम 369 टी-20 मैचों की 364 पारियों में 9922 रन बना चुके हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 158 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।
...तो इस कारण सीरीज जीतकर भी कार्यवाहक कप्तान रोहित नजर नहीं आए खुश
वहीं उनके अन्तरराष्ट्रीय टी-20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 71 मैचों में 2140 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 123 रन रहा है।