Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स को हराया

तिरूवनन्तपुरम
बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सोमवार को यहां इंग्लैंड लायन्स को दो दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में 152 रन से करारी शिकस्त दी। लायन्स के सामने मैच के दूसरे और अंतिम दिन जीत के लिये 235 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट पर 83 रन ही बना पायी। बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अपनी दूसरी पारी में 59.3 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाये। उसकी तरफ से इशान किशन ने नाबाद 55 और रिकी भुई ने 51 रन बनाये। डैनी ब्रिग्स ने लायन्स की तरफ से 40 रन देकर दो विकेट लिये। भुई ने अक्षत रेड्डी (49) के साथ 81 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड लायन्स ने इससे पहले अपनी पहली पारी 60 ओवर में 145 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने 30 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाये थे।