Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमले पर शोएब अख्तर ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान के मुंह पर जड़ा तमाचा

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में विश्व कप 2019 का मैच खेला जाना है. भारत-पाकिस्तान के इस मैच में संकट के बादल छाये हुए है, क्योंकि पुलवामा हमले के बाद से ही पूरा भारत देश पाकिस्तान से गुस्से में है, इसलिए भारतीय टीम इस मैच को खेलने से मना भी कर सकती हैं.

वर्तमान क्रिकेटर हरभजन सिंह से लेकर सौरव गांगुली और चेतन चौहान जैसे पूर्व क्रिकेटर भी इस मैच को बायकॉट करने की सलाह बीसीसीआई को दे रहे हैं.

इसी बीच इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, भारत को विश्व कप मुकाबले से हटने का अधिकार है.

बीसीसीआई खेलना चाहता, सरकार नहीं देती अनुमति 

शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा,

“बीसीसीआई, पाकिस्तान के साथ खेलना चाहता है, लेकिन उनकी सरकार उन्हें अनुमति नहीं दे रही है. अगर वे पाकिस्तान के साथ खेले, तो स्टार स्पोर्ट्स और बीसीसीआई की बहुत अच्छी कमाई होगी. वह कम से कम 600 मिलियन डॉलर आसानी से कमा सकते हैं.

बेशक, वह हमारे साथ खेलना चाहते है. हमारे पाकिस्तान बोर्ड ने उल्लेख किया था, कि हम एक द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना चाहते हैं और उस श्रृंखला का प्रस्ताव किसी अलग स्थान पर होगा, लेकिन उन्होंने कहा है, कि उनके पास चलाने के लिए एक बोर्ड है जो सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत आता है. यह उनका तर्क है और यह तर्क को समझा जा सकता है, क्योंकि उनकी सरकार उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दे रही है. 

पाकिस्तान के साथ ना खेलने का अधिकार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आगे अपने बयान में कहा,

“क्या खेलों को राजनीतिक रहना चाहिए? हर्गिज नहीं, तो क्यों किसी खेलों में खेलना परिस्थितियों के मामलों में निर्धारित होते हैं.

हम भारत में हुए जानमाल के नुकसान की कड़ी निंदा करते हैं, लेकिन जब हमारे देश की बात आती है, तो हम एक राष्ट्र हैं, एकजुट हैं और हम अपने प्रधानमंत्री के बयान के साथ खड़े होंगे.

उन्हें आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के साथ ना खेलने का अधिकार है. वह चाहे, तो हमसे ना खेले. वह इस चीज के लिए स्वतंत्र है. उनके देश पर हमला किया गया था, आप इस मुद्दे पर बहस नहीं कर सकते?”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पुलवामा हमले पर शोएब अख्तर ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान के मुंह पर जड़ा तमाचा appeared first on Sportzwiki.