भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर इस रणजी सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनकी इस प्रदर्शन की वजह से ही विदर्भ ने लगातार दूसरी बार सीरीज पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में भी उन्होंने 286 रनों की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन से पहले वसीम जाफर को कोई टीम अपने साथ जोड़ना चाहती थी।
जाफर ने किये कई खुलासे

मुंबई के लिए घरेलू मैच खेलने वाले और रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर को 2014-15 में मुंबई टीम से ड्रॉप करने की बात हो रही थी। जाफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा
“20014-15 में यह पता चला की वनडे टीम से चयनकर्ता मुझे बाहर करने वाले हैं। मैंने बोला कि मैं खेलना चाहता हूं और विजय हजारे ट्रॉफी में मैंने सबसे ज्यादा रन बनाए। मैंने इस दौरान कई राज्यों से बात की जिसमें केरल भी शामिल था। मुझे काफी निराशा हुई मैं रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज था फिर भी कोई टीम मुझे साइन करने को तैयार नहीं थी।”
इनके वजह से विदर्भ में मिली जगह

वसीम जाफर ने खुलासा किया है कि विदर्भ की टीम में उन्हें कोच चंद्रकांत पंडित की वजह से जगह मिली। पंडित पहले मुंबई टीम के कोच थे और उन्हें हटा दिया गया था। जाफर ने कहा
“मुंबई ने चंद्रकांत पंडित को कोचिंग से हटाया और विदर्भ ने साइन कर लिया। मैंने पंडित से बात की और बताया विदर्भ की तरफ से मैं बिना पैसे भी खेलने के लिए तैयार हूं। उन्होंने प्रशांत बैद्या से बात की और वह मान गए। उनका बहुत शुक्रिया पिछले दो सीजन विदर्भ की तरफ से खेलते हुए मैंने बहुत लुत्फ उठाया।”
इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर नहीं चला बल्ला

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने साल 2000 में डेब्यू किया था वहीं 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में अपना अंतिम मैच खेला। उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट खेले, जिनकी 58 पारियों में उन्होंने 34.11 की औसत से 1944 रन बनाए हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मै बिना पैसे के भी खेलने को तैयार था, लेकिन किसी ने नहीं दी मुझे टीम में जगह: वसीम जाफर appeared first on Sportzwiki.