स्पोर्ट्स डेस्क। 14 फरवरी को हुए पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में आतंक बाद के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल है रहा है और काफी अहम कदम उठाए जा रहें है। साथ ही इसका असर 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में भी देखने को मिल सकता है। मौजूदा हालातों के अनुसार बीसीसीआई 16 जून को विश्व कप मुकबाबले में पाक टीम के साथ खेलने से मना कर सकती है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आगामी विश्व कप शुरू होने में महज कुछ ही महीने का समय बाकी है। तो ऐसे में क्या भारत इस विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर सकता है? साथ ही माना जा रहा है कि अगर भारत ऐसा करता है तो आईसीसी टीम इंडिया पर जुर्माना भी लगा सकती है। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि टीम इंडिया पर बैन की तलवार लटक सकती है। लेकिन आपको बता दे कि क्रिकेट में बीसीसीआई के दबदबे के कारण ऐसा होना मुमकिन नहीं है। लेकिन अगर भारतीय टीम विश्व कप पाकिस्तान नही खेलता है तो इसका असर अंक तालिका में पड़ेगा।
विश्व कप में टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलकर शुरूआत करेगी। टीम इंडिया साउथेम्पटन में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान से, बर्मिंघम में इंग्लैंड और बांग्लादेश और मैनचेस्टर पाकिस्तान और विंडीज से दो-दो मैच खेलेगी। तो इनके अलावा टीम इंडिया ओवल में आस्ट्रेलिया, नॉटिंघम में न्यूजीलैंड और लीड्स में श्रीलंका से एक-एक मैच खेलेगी।
ये भी पढ़े
ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली टॉप पर बरकरार, इस खिलाड़ी ने लगाई 58 स्थान की छलांग
आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने खोया आपा, बैट मारकर तोड़ डाली कुर्सी
पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर गिरी गाज, भारत के इस क्रिकेट स्टेडियम से हटी सभी तस्वीरें
Herald