Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम मुकाबले में कीवी टीम की बड़ी मुश्किलें, धोनी की हुई टीम में वापसी!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3—1 की बढ़त बनाकर आगे चल रही है। भारत करीब 10 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने में सफल हुई है। इसी ​बीच आपको बता दें कि इस सीरीज का अंतिम वनडे मैच कल रविवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही है कि पांचवे वनडे में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वापसी कर सकते है।वहीं, कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। अब देखना होगा की गप्टिल अंतिम मैच खेलते है या नहीं।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, बस करना होगा ये काम...

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के सहायक कोच ने जानकारी दी कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी वनडे खेलने के लिये पूरी तरह फिट हैं। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही कंगारू टीम के खिलाफ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था।

भारतीय टीम को चौथे वनडे मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी नहीं खेले थे। चौथे वनडे मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने टीम का ​नेतृत्व किया था। चौथे वनडे मैच को मेजबान टीम ने 15 ओवर से जीत लिया था। चौथे मैच में बोल्ट ने खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल हुआ।