Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्रेसिंग रूम के माहौल से बेहतर प्रदर्शन के लिए मिल रही मदद: मोहम्मद शमी

भारतीय टीम ने विश्व कप की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर मोहम्मद शमी ने विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। उससे पहले वह टीम का हिस्सा भी नहीं थे। न्यूजीलैंड में शानदार गेंदबाजी की वजह से उन्हें वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था।

पिछला कुछ समय रहा था खराब

मोहम्मद शमी के लिए 2018 काफी खराब रहा था। पहले वह पारिवारिक वजहों से मीडिया से छाए रहे और उसके बाद यो- यो टेस्ट में फेल होने की वजह से टीम से बाहर होने पड़ा था। इस बारे में इंडिया टुडे से बात करते हुए शमी ने कहा

“हां, यह बहुत मुश्किल दौर रहा है। मैं मुश्किल परिस्थितियों से कभी नहीं भागता। मैं उनका बहादुरी से सामना करता हूं और हमेशा सकारात्मक रहता हूं। जहां तक क्रिकेट का सवाल है, घुटने की चोट से उबरने और फिर से देश के लिए खेलने में मुझे लगभग 18 महीने लग गए। सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, यह मानसिक रूप से भी बहुत परेशान था।”

भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया

विश्व कप 2015 के बाद से लगातार वनडे टीम से बाहर रहे मोहम्मद शमी वनडे मैचों में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“मैं खुदा का शुक्रगुजार हूं कि मैं यह रिकॉर्ड बना पाया। इसके पीछे कई कारण हैं। ड्रेसिंग रूम में शानदार माहौल है, मुझे विश्वास है कि मुझमें अभी क्षमता है और मैं अपने कोचों से सीखना जारी रखता हूं। कई चीजें हैं जो आत्मविश्वास देती हैं और लय में आने में मदद करती हैं।”

विश्व कप के लिए तैयार

अपने हालिया प्रदर्शन से मोहम्मद शमी विश्व कप के लिए भारत के प्रमुख हथियार बन गये हैं। वह शुरुआत में झटके देने के साथ ही अंतिम ओवरों में भी विकेट चटकाते हैं।

विश्व कप के बारे में शमी ने कहा

“मुझे लगता है कि हम इंग्लैंड में रोमांचक मुकाबले देखेंगे। विकेट अच्छे होंगे, परिस्थितियाँ बेहतरीन होंगी। न केवल गेंद को पूरे पार्क में मारा जाएगा, बल्कि गेंदबाजों के लिए भी काफी कुछ होगा। इसलिए यह दोनों के लिए 50-50 होगा। गेंदबाजी अपनी लाइन लेंथ कैसी रखता है यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ड्रेसिंग रूम के माहौल से बेहतर प्रदर्शन के लिए मिल रही मदद: मोहम्मद शमी appeared first on Sportzwiki.