Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली-रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखते हैं: मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में झे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडॉर्फ में  अच्छी तेज गेंदबाजी प्रतिभा है लेकिन भारत के बल्लेबाजों को देखते हुए देखते हुए मेजबान टीम बढ़त बनाए रखेगी. उन्होंने आगे कहा, भारतीय टीम के बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं और इस सीरीज में भी वो बेहतर खेलेंगे.

झाय रिचर्डसन-विराट के बारे में कही ये बड़ी बात 

भारत जब ऑस्ट्रेलिया गई थी. तब इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था. ये गेंदबाज शुरू में गेंद स्विंग और अपनी तेज गति दोनों से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं. विराट कोहली को भी इस सीरीज में इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से परेशान किया था.

हैडेन ने कहा,

“हालिया सीरीज (ऑस्ट्रेलिया में) में विराट को रिचर्डसन के खिलाफ कुछ परेशानी हुई, जिन्होंने खूबसूरती से गेंदबाजी  हुए विराट का विकेट लिया. लेकिन, मेरा मानना है कि यह इस बार बहुत अलग परिदृश्य होगा. झेय युवा खिलाड़ी हैं, भारत में क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, इसलिए मेरा मानना है कि विराट इस पर हावी रहेंगे”

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ के बीच संभावित प्रतिद्वंद्विता पर इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने कहा,

“वो लंबा है, अच्छी गति है और विकेट टू विकेट  गेंदबाजी करता है और एक चुनौती पेश करेगा, लेकिन इसके साथ आपको ये भी देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज भी शानदार टच में है”

ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज जीत बदला लेना चाहेगी

भारतीय टीम ने अभी कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन कर वनडे और टेस्ट सीरीज अपने नाम किया. अब भारतीय टीम के पास मौका है अपने घर में भी उनको हराने का. भारतीय टीम विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज खेलेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलने वाली है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली-रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखते हैं: मैथ्यू हेडन appeared first on Sportzwiki.