Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा आतंकी हमला: अब शहीदों के बच्चों के लिए सहवाग ने की ये बड़ी घोषणा

खेल डेस्क। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर किए गए आतंकी हमले में चालीस जवान शहीद हो गए।

इस घटना के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है। देश में जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। शहीद हुए इन सैनिकों के लिए भी विभिन्न राज्यों की सरकारों ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।वहीं पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इन शहीद हुए 40 सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की घोषणा की है।

हनुमा विहारी ने रचा इतिहास, इस मामलें में बने पहले भारतीय बल्लेबाज

सहवाग ने सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि हम शहीदों के लिए कुछ भी करें तो वह काफी नहीं होगा, लेकिन दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों की पढ़ाई का झज्जर स्थित सहवाग स्कूल में मैं पूरा खर्च उठाने का प्रस्ताव देता हूं।

कीवी टीम का वनडे सीरीज पर कब्जा, गप्टिल ने ठोका लगातार दूसरा शतक

वहीं देश के स्टार मुक्केबाज और हरियाणा पुलिस में कार्यरत विजेन्दर सिंह ने भी अपने एक माह का वेतन इन शहीदों के परिवारों के लिए दान किया।विजेन्दर सिंह ने कहा कि मैं एक महीने का वेतन इस हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दान कर रहा हूं और चाहता हूं कि हर कोई उनके परिवारों की सहायता के लिए आगे आए। इस घटना में कई जवान घायल भी हो गए हैं।