Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- बीपीएल में मोहम्मद शहजाद की विकेटकीपिंग देख आ गयी धोनी की याद, रन आउट देख नहीं होगा यकीन

विश्व क्रिकेट में जब भी एक खतरनाक और फुर्तीले विकेटकीपर की बात करें तो भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज और फुर्तीले विकेटकीपर माने जाते हैं।

मोहम्मद शहजाद ने अपनी फुर्ती से दिलायी धोनी की याद

इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही हर तरह के क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे बिजली तेजी तेजी दिखायी है और अपनी इसी तेजी के कारण से उन्होंने कई बल्लेबाजों को आउट किया है।

महेन्द्र सिंह धोनी तो इस मामले में किसी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन इस बार अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने धोनी जैसी चपलता दिखायी है।

बीपीएल में मोहम्मद शहजाद ने किया बेहतरीन तरीके से रन आउट

इन दिनों बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग चल रही हैं जहां अफगानिस्तान के साथ ही विश्व भर के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं।  जिसमें मोहम्मद शहजाद चंटगांव वाइकिंग्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बुधवार को टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला चंटगांव वाइकिंग्स और ढाका डाइनामाइट्स के बीच खेला गया। इस मैच में मोहम्मद शहजाद ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए बेहतरीन रन आउट किया।

इस तरह से मोहम्मद शहजाद ने फुर्ती दिखा किया रन आउट

ढाका डाइनामाइट्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी जो 23 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद चौथे ओवर की तीसरी गेंद को सलामी बल्लेबाज मिजानुर रहमान खेलने की कोशिश तो की लेकिन गेंद वहीं लुढ़क गई।

मिजानुर हल्का से पिच के बाहर क्या निकले विकेट के पीछे खड़े मोहम्मद शहजाद ने प्रेजेंस ऑफ माइंड का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए तेजी से मिजानुर की गिल्लिया बिखेर दी। बहुत ही फुर्ती भरे अंदाज से मोहम्मद शहजाद में वहां मौजूद हर किसी को महेन्द्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो- बीपीएल में मोहम्मद शहजाद की विकेटकीपिंग देख आ गयी धोनी की याद, रन आउट देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.