इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच जल्द ही टी20 और वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत और कंगारू टीम के बीच मुकाबला टी20 सीरीज से होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। दोनों मैच शाम 7 बजे होंगे। इसके बाद 5 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 2 मार्च से शुरू होगी।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान
इसी बीच टी20 और वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए है। पांड्या कमर में जकड़न के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 और एकदिवसीय इंटरनेशनल श्रृंखला से बाहर हो गए। अब पांड्या की जगह वनडे में टीम में हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया है।इसी के साथ पांड्या की गैर मौजूदगी में जडेजा को मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप की टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करने का एक और मौका मिलेगा।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को एक टीवी शो पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अस्थाई निलंबन किया गया था। पांड्या के अलावा केएल राहुल को भी अस्थाई निलंबन किया गया था। लेकिन बाद में दोनों पर से निलंबन हटा दिया गया था। पांड्या ने हालांकि बाद में न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था।