Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मध्य प्रदेश ने जीता महिला हॉकी गोल्ड कप

अमृतसर
नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश) ने आॅल इंडिया गुरु नानक देव जी गोल्ड कप के फाइनल में रविवार को मेजबान खालसा हॉकी अकादमी को पेनल्टी शूटआॅउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक 1-1 गोल किया। जीत का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में नेशनल अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए और खालसा को 4-2 से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया। मध्य प्रदेश नेशनल अकादमी की कंचन निधि को प्लेयर आॅफ द मैच जबकि खालसा हॉकी की प्रियंका को प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम नेशनल अकादमी को ईनाम के रुप में 51000 रुपये और उपविजेता खालसा हॉकी को 21000 रुपये मिले।