पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को मुल्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया। इसके लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अली शफीक को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शफीक ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर दो विकेट चटकाए।
छोटा लक्ष्य मिला था

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 20 ओवर में सिर्फ 125 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज ल्युक रोंकी में सिर्फ 33 गेंद में 51 रनों की अप्रि खेली लेकिन उसके अलावा कोई बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाया।
मुल्तान के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अली शफीक के अलावा शाहीन अफरीदी और जुनैद खान ने भी दो- दो विकेट हासिल किये। मुल्तान ने इस लक्ष्य को 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
शफीक ने दिया बड़ा बयान

मैच में चार ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दो विकेट लेने वाले गेंदबाज अली शफीक ने जसप्रीत बुमराह को अपना पसंदीदा गेंदबाज माना है। अवार्ड लेते समय रमीज राजा से बात करते हुए उन्होंने कहा
“जसप्रीत बुमराह मेरे गेंदबाजी हीरो हैं, वह तीनों फॉर्मेट में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह अच्छा लेंथ भी हिट करते हैं और उनका चेंज ऑफ पेस भी काफी अच्छा होता है।”
कुछ ही सालों में छाए बुमराज

जसप्रीत बुमराह ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस समय वह सिर्फ वनडे और टी-20 मुकाबले खेलते थे। उन्होंने अपनी गेंदबाज से लगातार प्रभावित किया और उन्हें टेस्ट मैच भी खेलने का मौका मिला।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने पहले ही साल में 48 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। बुमराह इस समय वनडे मैचों में गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर भी हैं। इन्हीं वजहों में वह पाकिस्तान के गेंदबाज भी उन्हें अपना हीरो मानने लगे हैं।
देखें वीडियो:
The post वीडियो: जसप्रीत बुमराह को अपना हीरो मानता है पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.