पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर और ज्यादा गुस्सा भर गया है और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का उसे जवाब देने को कहा जा रहा है.
बता दें, कि 14 फरवरी गुरुवार को करीब 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 42 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम सा छा गया है. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था.
मुंबई क्रिकेट क्लब में ढकी गई इमरान खान की तस्वीर

इस बीच मुंबई क्रिकेट क्लब (सीसीआई) ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को पर्दे से ढक दिया है.
मुंबई क्रिकेट क्लब को पाकिस्तान के पीएम बनने के तुरंत बाद से प्रशंसकों के ईमेल मिल रहे थे, कि इमरान खान की तस्वीर क्लब से हटाये जाए.
हालाँकि, अपनी वर्षो पुरानी परंपरा के चलते मुंबई क्रिकेट क्लब (सीसीआई) ने पहले ऐसा नहीं किया, लेकिन पुलवामा हमले के बाद (सीसीआई) के सदस्यों ने इमरान खान की तस्वीर को ढकने का फैसला किया है.
हम लोगो किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते

मुंबई क्रिकेट क्लब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को दिए गए अपने एक बयान में कहा, “हम जानते हैं, कि आतंकी हमले के पीछे कौन सा देश है ? हमने यह निर्णय लिया गया था, कि देश के लोगों की भावनाओं को बरकरार रखा जाना चाहिए उनकी भावनाओं को किसी भी तरह ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, इसलिए उनके चित्र को हमने ढकने का फैसला किया है.”
सीसीआई एक स्पोर्ट्स-क्लब है जो ब्रेबॉर्न स्टेडियम में स्थित है और इसमें दुनिया भर के सभी देशों के कई अतीत और वर्तमान क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पुलवामा हमले के बाद इमरान खान पर कुछ इस तरह गिरी गाज appeared first on Sportzwiki.