हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था.
हालाँकि, इन दोनों खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर तब आई थी, जब दोनों को बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक खेलने की इजाजत दे दी थी. फिलहाल हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर खेल रहे हैं. वहीं केएल राहुल इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रहे हैं.
रवि शास्त्री पहली बार बोले हार्दिक के निलंबन पर

इसी बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का क्रिकबज के पत्रकार ने इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में रवि शास्त्री से हार्दिक पांड्या के निलंबन को लेकर भी सवाल किया गया है.
क्रिकबज पत्रकार : आप खुद पर टीम का सबसे बड़ा प्रबंधक होने पर गर्व करते हैं, तो एक प्रबंधक के रूप में आपने हार्दिक पांड्या की निलंबन के बाद वापसी में उनसे क्या कहा था और उन्हें कैसे संभाला ?

रवि शास्त्री : मैंने उनसे कहा है, कि चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ पर उनकी टिप्पणियों के बाद जो भी कुछ हुआ हैं आप उसे भूल जाइए और अब आगे बढ़ने पर विचार करें. मैंने उनसे कहा है, कि ‘आप बेहतर सामान के लिए पैदा हुए हैं और सिर्फ उसे हासिल करने के बारे में सोचिये.
कौन गलतियाँ नहीं करता? मुझे नहीं लगता, कि उसने कोई ऐसी गलती की है जहां आप उसे बहुत ज्यादा पीड़ित करें व उसे क्रिकेट के मैदान से दूर रखे.
जो कुछ भी हार्दिक ने कहा था. मुझे लगता है, कि बीसीसीआई ने इस विवाद को बहुत अच्छी तरह से संभाला है. मैं बीसीसीआई प्रक्रिया पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, हालांकि, वे उसे टीम में वापस ले आये है. मैं हार्दिक को टीम में देखकर खुश हूं. उसकी जगह क्रिकेट के मैदान पर हैं और अब वह वहीं हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रवि शास्त्री ने बताये अपने वो शब्द जो हार्दिक को वापसी के बाद कहे थे appeared first on Sportzwiki.