Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत में रचा इतिहास

खेल डेस्क। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 113) की विस्फोटक शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे और अंतिम मुकाबले में भारत को सात विकेट से शिकस्त देकर टी-20 सीरीज अपने नाम की। कंगारू टीम ने भारतीय धरती पर पहली बार टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रचा है।

केवल 26 साल की उम्र में इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72), केएल राहुल (47) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (40) की शानदार पारियों के दम पर चार विकेट पर 190 रन बनाए। इसके जवाब मेें मैक्सवेल की नाबाद तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन जीत हासिल की।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी, न्यूजीलैंड ने ऐसे रच डाला इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर मैक्सवेल ने केवल 55 गेंदों पर सात चौके और नौ छक्कों की सहायता से नाबाद 113 रन की मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 20) के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की अविजित साझेदारी की।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले ऑलराउंडर जयसूर्या पर लगा दो साल का प्रतिबंध

इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए मात्र 50 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की। विराट ने 38 गेंदों पर नाबाद 72 रन में दो चौके और छह छक्के लगाए। वहीं धोनी ने केवल 23 गेंदों पर 40 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 26 गेंदों पर 47 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए।