Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने मैदान पर लगाए “हाउ इज द जोश” के नारे तो अभिनेता विकी कौशल ने कही ये दिल छु जाने वाली बात

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत की टीम ने 4-1 के अंतर से जीत लिया हैं. भारतीय टीम ने अपनी इस सीरीज जीत के साथ ही दूसरी बार न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती है.

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की धरती पर सीरीज जीत के बाद से ही कई बधाई संदेश मिल रहे हैं. बॉलीवुड के अभिनेता विकी कौशल ने भी भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं.

बीसीसीआई ने अभिनेता विकी कौशल को टैग कर किया था ट्वीट 

बीसीसीआई ने भारतीय टीम की न्यूजीलैंड जीत के बाद एक वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था और बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल को ट्वीट करते हुए लिखा था, कि “टीम का ‘जोश’ कैसा है. हाई सर, हाउ इज द जोश””

बता दें, कि इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी “हाउ इज द जोश” कहते नजर आ रहे थे.

 

विकी कौशल ने इस अंदाज में दी भारत को बधाई 

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल ने बीसीसीआई के इस वीडियो पोस्ट पर रीट्वीट करते हुए लिखा था, कि “हमारी भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा राष्ट्र को जोश प्रदान करती है और हम सभी को गौरवान्वित करती है! अद्भुत जीत पर बधाई! इंडिया….इंडिया!!!”


आपकों बता दें, कि हाल में ही विकी कौशल की फिल्म ‘द उरी सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म आई थी. इस फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में विकी कौशल एक मिलेट्री ऑफिशर बने हैं. उनके अभिनय की इस फिल्म में जमकर तारीफ की जा रही है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम ने मैदान पर लगाए “हाउ इज द जोश” के नारे तो अभिनेता विकी कौशल ने कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.