Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कमिंस को मिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का सर्वोच्च सम्मान, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। पैट कमिंस कंगारू टीम के तेज गेंदबाज है। कंगारू टीम के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपनी तेज गेंदबाजी से क्रिकेट के मैदान में अपनी आक्रामक तेज गति के गेंदों से कई धुरंधर बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं ये तीन खिलाड़ी, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दिए संकेत

इसी बीच आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त करने में कामयाबी हासिल कर ली। जी हां आपको बता दें कि कंगारू टीम के इस दिग्गज गेंदबाज को सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सालाना पुरस्कार समारोह में सर्वोच्च सम्मान एलन बोर्डर मेडल से सम्मानित किया गया।

वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए आई बुरी खबर, कीवी दौरे से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर

आपको बता दें कि हर साल मिलने वाले इस कंगारू क्रिकेट के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए इस तेज गेंदबाज को नाथन लायन और एरॉन फिंच से कड़ी चुनौती मिली। लेकिन आखिर में पैट कमिंस को 156 वोट मिले और ये आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च पुरस्कार जितने में सफल रहे है। कंगारू क्रिकेट की और से ये सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त करने वाले कमिंस कंगारू टीम के तीसरे तेज गेंदबाज है। उनसे पहले ये पुरस्कार मैक्ग्रा और मिशेल जानसन जीत चुके है। कंगारू टीम का ये दिग्गज गेंदबाज हाल ही में भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहा है।

कुलदीप को आखिरी टी-20 मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन का मिला ये बड़ा इनाम