Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों को सबसे बड़ा दावेदार

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने हाल के समय में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारतीय टीम के वनडे विश्व कप से पहले इस तरह का प्रदर्शन उन्हें अपने आप ही सबसे बड़ा दावेदार साबित करता है।

वीवीएस लक्ष्मण ने एक बार फिर बतायी विश्व कप की दावेदार टीमें

विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन ही उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है और कई पूर्व क्रिकेटर भी भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप 2019 का फेवरेट करार दे चुके हैं।

इसी तरह से भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक बार फिर से भारतीय टीम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए दावेदार करार दिया है। साथ ही इंग्लैंड को भी लक्ष्मण ने दावेदार माना है।

लक्ष्मण ने इंग्लैंड और भारत को बताया फेवरेट

वीवीएस लक्ष्मण ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि “ये सब सही समय पर होने के बारे में है जो इतना महत्वपूर्ण है। विश्व कप एक लंबा फॉर्मेट है इसलिए हर खिलाड़ी को अपने शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए।”

“अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो उन्हें फेवरेट के रूप में शुरुआत करनी है। मेरे लिए तो भारत और इंग्लैंड फेवरेट हैं।”

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर लक्ष्मण ने की टीम की जमकर तारीफ

भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में आसानी से मात दी। इस दौरे पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया। जिसमें मोहम्मद शमी के साथ ही युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने भी छाप छोड़ी। तो बल्लेबाजी में मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक भी प्रदर्शन करने में सफल रहे।

वीवीएस लक्ष्मण ने इस दौरे को लेकर कहा कि “मुझे ये शानदार लगा। उन्होंने जिस तरह से खेला, मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज तक खेला है,

“और ये केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है, उन्होंने अपना हाथ ऊपर रखा है। सभी ने योगदान दिया। इसलिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभागों का योगदान देखकर अच्छा लगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों को सबसे बड़ा दावेदार appeared first on Sportzwiki.