21 फरवरी से 14 मार्च के बीच देश में सयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जानी है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए सभी टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं.
बंगाल की टीम ने भी सयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए एक प्रैक्टिस मैच आयोजित किया था. जिसमे बंगाल के खिलाड़ी ही आपस में खेल रहे थे.
प्रैक्टिस मैच के दौरान अशोक डिंडा के चेहरे पर लगी गेंद

ईडन गार्डन में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान अशोक डिंडा की गेंद पर बल्लेबाज विवेक सिंह ने शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर अशोक डिंडा के चेहरें पर जा लगी. अशोक डिंडा, बॉल चेहरें पर लगने के साथ ही मैदान पर लेट गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिंडा को एक्स रे और स्कैन के लिए भेजा गया. हालाँकि, पुष्टि की गई है, कि चिंता का कोई कारण नहीं है, क्योंकि अशोक डिंडा मैदान से बाहर जाते समय स्थिर दिखाई दिए.
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “चिंताजनक कुछ भी नहीं है, लेकिन उसे दो दिन के आराम की सलाह दी गई है.”
भारत के लिए खेल चुके हैं 13 वनडे और 9 टी-20

आपकों बता दें, कि हाल में हुई रणजी ट्रॉफी के दौरान अशोक डिंडा का प्रदर्शन अच्छा रहा था. उन्होंने अपने खेले 8 मैचों में कुल 18 विकेट हासिल किये थे.
अशोक डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे मैच में 12 विकेट हासिल किये हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 9 टी-20 मैचों में भारतीय टीम के लिए 17 विकेट हासिल किये हैं.
यहाँ देखें अशोक डिंडा को चोट लगने का वीडियो

— Abhishek kumar (@stepwithabhi) February 11, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे अशोक डिंडा के चेहरें पर गेंद लगी और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के चेहरें पर लगी गेंद, दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती appeared first on Sportzwiki.