Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में 40 के करीब जवान शहीद हो गए है। पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले की चारों ओर निंदा हो रही है। उरी के बाद हुए सबसे बड़े आंतकी हमले की चारों और कड़ी निंदा की जा रही है। शहीदों की शहादत का बदला लेने के लिए पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया। इस घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्याप्त हैं।

इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल बन गया है। साथ ही ये मांग उठ रही हैं कि पाकिस्तान से सभी प्रकार के रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कहा हैं कि पाक के साथ क्रिकेट ही नहीं अपितु सारे खेलों के संबंध खत्म कर देने चाहिए। साथ ही बंगाल टाइगर ने कहा कि भारत के लोगों ने जो भी प्रतिक्रिया दी वह सही है।

पूर्व कप्तान सौरभ गागुंली से पहले ​स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी पाक के खिलाफ अपना गुस्सा प्रकट कर चुके है। भज्जी ने कहा था कि आगामी विश्वकप में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। आपको बता दें कि मई जून में इंग्लैंड की धरती पर आयोजित होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 16 जून को होने वाला है। साथ ही आपको बता कि भारतीय टीम अपने इस महाकुंभ की शुरूआत साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबले से करेगी।