Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह ने कहा, हमें अपने वायु सेना पर अत्यधिक गर्व है

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें देश का 44 बहादुर जवान शहीद हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद आज भारतीय एयरफोर्स की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी करवाई की गयी। इसके बाद पूरे देश में ख़ुशी की लहर है।

एयरफोर्स ने इन्हें बनाया निशाना

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालकोट में 1000 किलो बमबारी की है।

जानकारी के मुताबिक इस बमबारी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई को सर्जिकल स्ट्राइक 2 माना जा रहा है। इससे सचिन तेंदुलकर समेत पूरा खेल जगह और देश में ख़ुशी की लहर है।

युवराज सिंह ने जताई ख़ुशी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने इस एयर स्ट्राइक पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ख़ुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा

“हमारे भारतीय वायु सेना पर अत्यधिक गर्व है। हम भारतीय वायुसेना को सलाम करते हैं, जय हिंद।”

आईपीएल में दिखेगा युवी का जलवा

दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद आईपीएल की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है। पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें दूसरे राउंड में खरीदा गया।

वर्तमान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी उनके लिए कुछ खास नहीं जा रहा है। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि युवराज सिंह आईपीएल में अपना जलवा दिखायेंगे। युवी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हुए वेस्टइंडीज दौरे के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवराज सिंह ने कहा, हमें अपने वायु सेना पर अत्यधिक गर्व है appeared first on Sportzwiki.