मुंबई, 26 फरवरी: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सोफी एक्सेल्सटन हाथ में चोट के कारण भारत और श्रीलंका दौर से बाहर हो गई हैं। सोफी सोमवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में खेली थीं जहां इंग्लैंड को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें अभ्यास के दौरान ही चोट लगी थी बावजूद इसके वह दूसरे वनडे में मैदान पर उतरी थीं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी के विकल्प का ऐलान गुरुवार को होने वाले मैच के बाद किया जाएगा। यह सीरीज का आखिरी मैच होगा जहां इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच हार कर वह पहले ही सीरीज गंवा चुकी है।
वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत में तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जो चार मार्च से गुवाहाटी में शुरू हो रही है।
The post महिला क्रिकेट : भारत, श्रीलंका दौरे से बाहर हुईं इंग्लैंड की सोफी appeared first on Sportzwiki.