भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन चुनी है। रोहित ने अपनी इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना है, जिसके साथ वह खेल चुके हैं या फिर खेलते हुए देखा है। उनकी इस टीम में वर्तमान ऑस्ट्रेलिया की टीम के एकमात्र खिलाड़ी जो जगह मिली है।
खतरनाक गेंदबाजी अटैक

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली और मिचेल जॉनसन को जगह दी है। रोहित ने टेस्ट मैचों में जॉनसन के खिलाफ खेला है वहीं आईपीएल में वह रोहित की कप्तानी में खेल चुके हैं।
स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को दी है। वॉर्न मुथैया मुरलीधरन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉटसन को बतौर ऑलराउंडर टीम में चुना है।
सिर्फ एक वर्तमान खिलाड़ी को जगह

प्लेयर्स वौइस् नामक फेसबुक चैनल के उन्होंने वर्तमान ऑस्ट्रेलिया टीम में से सिर्फ डेविड वॉर्नर को जगह दी है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद उन्होंने स्टीवन स्मिथ में अपनी टीम में नहीं चुना है।
वॉर्नर के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा की टीम में मैथ्यू हेडेन हैं। नंबर तीन पर क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रिकी पोंटिंग की उन्होंने जगह दी है।
इन्हें भी दी जगह

नंबर चार पर रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को जगह दी है। वहीं नंबर पांच पर मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी को। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को चुना है। रोहित ने आईपीएल और वनडे मैचों में इन खिलाड़ियों के साथ या खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है लेकिन टेस्ट मैचों में वह कम के खिलाफ ही खेल पाए।
इस प्रकार है रोहित शर्मा की ऑलटाइम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम:
मैथ्यू हेडन, डेविड वार्नर, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, माइक हसी, शेन वॉटसन, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वार्न, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन और ग्लेन मैकग्रा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की ऑलटाइम टेस्ट इलेवन, स्टार खिलाड़ी को नहीं दी जगह, इन्हें बनाया कप्तान appeared first on Sportzwiki.