ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत पहुँच चुकी है। टी-20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा। भारत का यह विश्व कप से पहले अंतिम सीरीज है वहीं ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद पाकिस्तान से खेलना है। भारत की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
डार्शी शॉर्ट पर दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डार्शी शॉर्ट चाइनामैन गेंदबाज हैं। वह भले ही कम गेंदबाजी करते हैं लेकिन श्रीधरन श्रीराम का मानना है कि वह इस सीरीज में प्रभाव छोड़ सकते हैं। इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“हमने बिग बैश में देखा है, उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक गेंदबाजी की है जो मुझे लगता है कि हमारी क्रिकेट टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत है। वह बहुत लंबा सफर तय कर चुका है। हमने जिन मुख्य चीजों के बारे में बात की, उनमें से एक उनकी तकनीक है।”
बिग बैश में अच्छी गेंदबाजी

बिग बैश में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले डार्शी शॉर्ट ने गेंदबाजी में भी 10 विकेट चटकाए थे। उन्हें इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था। श्रीराम ने आगे कहा
“मैंने अगस्त और सितंबर में ए टूर में उनके साथ बहुत काम किया। यह तब अच्छा था और मैंने कल और आज उसके साथ थोड़ा काम किया है, बस चीजों को निखारने और थोड़ा बेहतर करने के लिए।”
वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा

भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में डार्शी शॉर्ट वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हैं। बिग बैश में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भारत के खिलाफ भी उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। अगर वह अच्छी गेंदबाजी करने हैं और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम ने की इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तारीफ़, कहा भारत के लिए बन सकता है परेशानी appeared first on Sportzwiki.