Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ ने कहा अगर भारत को जीतना है विश्वकप तो विराट कोहली को इस खिलाड़ी को देना होगा प्लेइंग इलेवन में हिस्सा

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब कुछ ही समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने 2019 विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार टीमों के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने विश्व कप 2019 में भारत के लिए एमएस धोनी को सबसे महत्वपूर्ण बताया है.

विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण

कैफ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा,

“धोनी इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं. वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन विराट कोहली, धोनी पर भरोसा करते हैं, कि वह उन्हें महत्वपूर्ण परिस्थितियों में फैसलों लेने में मदद करें.

टीम धोनी के चारों ओर घूमती है, युवा गेंदबाज भी मदद के लिए धोनी के पास जाते हैं. कप्तान, जब वह परेशानी में होता है, तो वह धोनी के पास जाता है.”

कोहली और धोनी के साथ विश्व कप जीतने का मौका 

कैफ ने आगे अपने बयान में धोनी को लेकर कहा,

धोनी का मौजूदा फॉर्म भी शानदार रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से खेला, वह शानदार था. कोहली, धोनी और अन्य खिलाड़ियों के साथ, हमारे पास विश्व कप जीतने का शानदार मौका है.”

विराट टीम के लिए एक प्रेरणा 

कैफ ने विराट कोहली को भी एक प्रेरणादायक कप्तान बताते हुए कहा,

“विराट कोहली एक कप्तान के रूप में टीम के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है. वह हमारे सभी क्रिकेटरों को प्रेरित करते रहे हैं. जब से उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया, तब से ही वह बहुत शानदार है. 

भारत और इंग्लैंड विश्व कप के पसंदीदा 

यह कैफ के लिए भारत और इंग्लैंड है, जो विश्व कप ट्रॉफी की दौड़ में सबसे आगे हैं. उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड विश्व कप के पसंदीदा हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मोहम्मद कैफ ने कहा अगर भारत को जीतना है विश्वकप तो विराट कोहली को इस खिलाड़ी को देना होगा प्लेइंग इलेवन में हिस्सा appeared first on Sportzwiki.