Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले अम्बाती रायडू को मिली इस टीम की कमान

भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज कुछ ही दिनों में हो रहा है। 21 फरवरी से शुरू हो रही सैयर मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए एक के बाद एक सभी टीमों का ऐलान हो रहा है जिसमें सोमवार को हैदराबाद की टीम को ऐलान हो गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अंबाती रायडू को बनाया हैदराबाद का कप्तान

हैदराबाद क्रिकेट टीम ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू को कप्तान नियुक्त किया गया है।

इस टी20 टूर्नामेंट में हैदराबाद की टीम को ग्रुप ई में रखा गया है। इस ग्रुप में त्रिपुरा, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, बडौदा, सेना, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं। हैदराबाद की टीम ग्रुप में मजबूत नजर आ रही है।

अंबाती रायडू वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ने से पहले करेंगे हैदराबाद का नेतृत्व

अंबाती रायडू इन दिनों भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अंबाती रायडू 21 फरवरी से 14 मार्च तक खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में कप्तानी करेंगे लेकिन वो हैदराबाद के लिए सभी मैच नहीं खेल पाएंगे।

अंबाती रायडू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरु होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा तो नहीं है लेकिन इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा हैं ऐसे में वो इसके लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ऐसे में रायडू लीग चरण के 7 में से 6 मैच खेलेंगे।

हैदराबाद की टीम को रायडू से है अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

हैदराबाद के लिए इस घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी के साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वो अंबाती रायडू जैसे स्टार खिलाड़ी के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

अम्बाती रायडू 

इस तरह से है हैदराबाद की टीम

अंबाती रायडू(कप्तान), हिमाचय अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल, आशिष रेड्डी, आकाश भंडारी, मेहदी हसन, चामा वी मिलिंद, मोहम्मद सिराज, तेलुकुपल्ली रवि तेजा, पीं अक्षत रेड्डी, रोहित रायडू, पलाकोडेती साईराम, बवांका संदीप, कोल्ला सुमथ(विकेटकीपर), जमालपुर मल्लिकार्जुन

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले अम्बाती रायडू को मिली इस टीम की कमान appeared first on Sportzwiki.