Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान को सपोर्ट करना नवजोत सिंह सिद्धू को पड़ा भारी, मिला गद्दार का तमगा

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर विवादित बयान दे दिया है. बता दें, घाटी में हुए सबसे घातक हमले में सीआरपीएफ के लगभग 40 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए और कई घायल घायल हो गए.

गुरुवार को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ जवानों की बस में टक्कर मारकर उड़ा दिया था. इस हमले में जहाँ से सिद्धू आते हैं उस पंजाब के चार शहीदों में मोगा जिले के जैमाल सिंह, तरन तारन के सुखजिंदर सिंह, गुरदासपुर के मनिंदर सिंह अत्री और रोपड़ के कुलविंदर सिंह शामिल हैं.

सिद्धू ने दिया ये विवादित बयान 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा,

”कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो”

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सिद्धू ने यहां पत्रकारों से कहा,

“आतंकवादियों का कोई देश नहीं होता है कोई मजहब नहीं होता है कोई धर्म नहीं होता है कोई जात नहीं होती है, उन्होंने आगे कहा कि लोहा लोहे को काटता है सांप जब काटता है तो उसका बिष ही उसका एंटी डोज होता है,

“जहां जहां जंगे चलती हैं वहां डॉयलाग भी साथ चलता है और इस मामले का पर्मांनेंट सल्यूशन ढ़ूंढ़ा जाना चाहिए”

इस विवादित बयान के बाद हर जगह सिद्धू की जमकर आलोचना हो रही है. भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी कर चुके सिद्धू का बयान किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान को सपोर्ट करना नवजोत सिंह सिद्धू को पड़ा भारी, मिला गद्दार का तमगा appeared first on Sportzwiki.