Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टखने की चोट के कारण हरमनप्रीत सिंह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

मुंबई
भारत की महिला टीम को बड़ा झटका लगा जब उप कप्तान हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गई। भारत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 22 फरवरी से खेलेगा जिसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला गुवाहाटी में चार मार्च से शुरू होगी। इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने वाली युवा हरलीन देओल को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पता चला है कि हरमनप्रीत को पटियाला में ट्रेंिनग सत्र के दौरान टखने में चोट लगी। उनकी यह चोट ग्रेड दो की है। वह अब बेंगलुरू के एनएसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगी जहां उनकी चोट का आकलन किया जाएगा। हरमनप्रीत अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला तक फिट नहीं होती हैं तो स्मृति मंधाना उनकी जगह टीम की अगुआई करेंगी।