Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा पर लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को छोड़ दूसरो के साथ नाइंसाफी करने का आरोप

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत की टीम 2-1 के अंतर से हार गई है. भारतीय टीम की इस सीरीज हार के बाद ट्विटर पर कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल, लोग भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भारतीय टीम को मुंबई इंडियंस बनाने का आरोप लगा रहे हैं.

प्लेइंग इलेवन में दिखा मुंबई इंडियंस प्रेम 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई इस टी-20 सीरीज के तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या को खेलने का मौका मिला.

वहीं टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को जहां शुरूआती दो मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा. वहीं युजवेंद्र चहल को तीसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.

पांड्या बंधुओं की वजह से केदार जाधव और सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.

अब ट्विटर पर लोग कप्तान रोहित शर्मा की काफी आलोचना कर रहे हैं, भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है, कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की प्लेइंग इलेवन में मुंबई इंडियंस प्रेम दिखाया.

यहाँ देखें ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post रोहित शर्मा पर लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को छोड़ दूसरो के साथ नाइंसाफी करने का आरोप appeared first on Sportzwiki.