Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो बल्लेबाज जिसने टेस्ट की एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इंटरनेट डेस्क। वसीम अकरम पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान व आक्रामक गेंदबाज है। पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने कई अहम मैचों में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

विश्वकप में ये आक्रामक खिलाड़ी साबित हो सकता है एक्स फेक्टर: आशीष नेहरा

पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। अकरम के कई रिकॉर्ड तो ऐसे है जो आज तक कायम है। आपको बता दें कि पूर्व तेज गेंदबाज के नाम टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मैदान में फिर नजर आएगा रावलपिंडी एक्सप्रेस का खौफ, इस ​लीग से कर रहे हैं मैदान में वापसी

वसीम अकरम ने अपने 104 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 17 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते है। इसी बीच आपको बता दें कि वसीम अकरम के नाम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने टेस्ट और वनडे करियर में दो—दो हैट्रिक लेने में सफलता हासिल की है।

वैलेंटाइन डे स्पेशल: श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आज का दिन है बहुत खास, स्थापित किया था ये कीर्तिमान

साथ ही इस पाकिस्तान खिलाड़ी ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। अकरम ने इस दौरान 12 छक्के इस पारी में लगाए। वसीम अकरम का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है। जिसने टेस्ट की एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के।