Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ मैदान पर दिल देहलाना देना वाला हादसा, सिर के नीचे गेंद लगने की वजह से पहुंचे अस्पताल

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कैनबरा में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 534/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की उनके लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। जिसमें जो बर्न्स, ट्रेविस हेड और कर्टिस पैटरसन का नाम शामिल है। श्रीलंका को भी उनके सलामी बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने और दिमुथ करुणारत्ने ने अच्छी शुरुआत दी।

श्रीलंका का बल्लेबाज हुआ चोटिल

पहली पारी में भी श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत मिली। उनके सलामी बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने और दिमुथ करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती विकेट लेने का मौका नहीं मिला। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ लिए थे।

उसी पैट कमिंस की तेज रफ्तार की गेंद करुणारत्ने के कान के पास आकर लगी। कमिंस दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. यह गेंद करीब 143 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से फेंकी गयी थी।

पिच पर ही लेते करुणारत्ने

 

46 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे दिमुथ करुणारत्ने गेंद लगते ही पिच पर गिर गये। दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे लाहिरू तिरिमाने ने तुरन्त आकर उनका हेलमेट हटाया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी जमा हो गये।

वहां मौजूद डॉक्टर और फिलिजियो भी तुरन्त बल्लेबाज के पास पहुंचे। उन्हें दिमुथ करुणारत्ने की हालत ज्यादा खराब दिखी और इसी वजह से मैदान पर स्ट्रेचर मंगाना पड़ा।

मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर

मैदान पर डॉक्टरों को दिमुथ करुणारत्ने की हालत ज्यादा खराब लगी और इसी वजह से उन्होंने बल्लेबाज को बाहर ले जाने का फैसला किया। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें सीधा हॉस्पिटल ले जाया गया है।

क्रिकेट के मैदान पर यह पहला मौका नहीं है, जब क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को ऐसे चोट लगी है। कुछ साल पहले ही ऐसे ही चोट लगने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज फ्लिप ह्यूज की मौत हो गयी थी।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ मैदान पर दिल देहलाना देना वाला हादसा, सिर के नीचे गेंद लगने की वजह से पहुंचे अस्पताल appeared first on SportzWiki Hindi.