Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में भारतीय टीम के लिए ये युवा खिलाड़ी कर सकता ओपनिंग!

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम इस समय में अपना सारा फोकस विश्वकप 2019 के लिए कर रहा है साथ ही हाल ही में वनडे और टी 20 सीरीज में नए-नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। साथ ही माना जा रहा है कि भारतीय टीम में विश्वकप 2019 के लिए कई बदलाव देखने को मिल सकते है। आपको बता दे कि अभी विश्वकप 2019 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय दौरे पर आ रही है। साथ ही माना रहा है कि इस सीरीज में भी भारत कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकता है।

आपको बता दे कि विश्वकप 2019 का आयोजन इस बार इंग्लैंड में होने वाला है। साथ ही माना जा रहा है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले सीरीज में में रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है। आपको बता दे कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी 20 सीरीज से और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया था। अब रोहित शर्मा को विश्वकप से पहले विश्राम दिया जाएगा। ऐसे में उनकी जगह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते है।

साथ ही माना जा रहा है कि उनको विश्वकप 2019 में भी मौका दिया जा सकता है। साथ ही हाल ही में कंगारू टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज और कप्तान ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन नहीं बल्कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाले है तो विश्वकप में विपक्षियों को चौंकाया जा सकता है। आपको बता दे कि अभी तक भारत के लिए शिखर और रोहित की जोड़ी ने 14 शतकीय साझेदारियां के साथ 96 वनडे मैचों में 4318 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़े:

इस पूर्व PAK क्रिकेटर ने भारत पर किया हमला, कहा- वर्ल्ड कप में हराकर धोएंगे कलंक

WI vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड ने 232 रनों से जीता तीसरा टेस्ट

महिला फुटबॉल गोल्ड कप: भारत ने ईरान को मात देकर की विजयी शुरुआत



Herald