खेल डेस्क। भले ही बेंगलुरू में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी की पहुंच से दूर था।
गेल ने तूफानी पारी खेल तोड़ दिए वनडे क्रिकेट के कई विश्व रिकॉर्ड
इस मुकाबले में धोनी ने 23 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। मैच में एक छक्का लगाते हुए धोनी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी के अब तक 524 मैचों में 352 छक्के हो गए हैं। धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के, 339 वनडे में 222छक्के और 97 टी-20 में 52 छक्के मारे हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। वह अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 506 छक्के लगा चुके हैं।उनके बाद पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और श्रीलंका के सनत जयसूर्या का नाम शामिल है।
मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत में रचा इतिहास
इस मैच में रोहित शर्मा के पास भी ये उपलब्धि हासिल करने का मौका था, लेकिन वह मैच में एक भी छक्का नहीं लगा पाए। एक इस मुकाबले में एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाते।
वहीं दो छक्के लगाने के साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते। रोहित शर्मा अब तक 95 मैचों में 102 छक्के मार चुके हैं और उनके पास इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का 103 छक्कों का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका था।