इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज दो टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच बैंगलुरू में शाम 7:00 से खेला जाएगा। भारत और कंगारू टीम के लिए ये टी20 का ये अंतिम मैच बहुत अहम है। क्योंकि भारत ये मैच जीतकर बराबरी करना चाहता है। वहीं, कंगारू टीम टी20 सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी। कंगारू टीम इस सीरीज में 1—0 से आगे चल रल रही है।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव
इसी बीच आज बैंगलुरू में होने वाले मैच में भारतीय टीम के तीन महारथी हिटमैन रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास है। क्योंकि तीनों ही दिग्गज खिलाड़ी इस मैच में रिकॉर्ड बनाने के लिए मैदान में उतर सकते है।
अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक को मिला ये बड़ा सम्मान
रोहित शर्मा इस टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारे का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। रोहित शर्मा के टी20 में अभी तक 86 मैचों में 102 छक्के है। अगर रोहित आज के मैच में दो छक्के लगा देते है तो इस मामलें में सबसे टॉप पर पहुंच जाएंगे। अभी तक रोहित से इस मामलें में कीवी टीम के मार्टिन गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 103 छक्के जड़कर संयुक्त रूप से आगे है। वहीं आपको बता दें कि विराट कोहली के टी20 में 48 छक्के और महेन्द्र सिंह धोनी के इस फार्मेट में 49 छक्के है। ऐसे में ये देखना होगा कि आज के मैच में दोनों में से कौन सबसे पहले पचास छक्के लगाकर चौथा भारतीय बल्लेबाज बनता है।