भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम के इस प्रदर्शन में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भूमिका भी काफी अहम है। दोनों गेंदबाजों में लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। वह बीच के ओवरों में भी विकेट लेते हैं। विश्व कप के लिए दोनों ही खिलाड़ी काफी महत्वपूर्ण हैं।
विराट का भरोसा महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन में कप्तान विराट कोहली की भूमिका को अहम बताया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, कि
“खेल से परिपक्वता आई है। आपको अच्छा लगता है जब आपका कप्तान आप पर इतना भरोसा करने लगता है। मुख्य खिलाड़ियों में से एक बनना अच्छा लगता है। यह उसके साथ दबाव भी लाता है, लेकिन जिस तरह से आप उस दबाव से निपटते हैं वह भी प्रक्रिया का हिस्सा है।”
अश्विन और जडेजा के आसपास भी नहीं

भारतीय टीम में चहल और कुलदीप के आने के बाद रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को सीमित ओवरों के खेल में न के बराबर मौके मिले हैं। अश्विन ने दोनों के आने के बाद कोई वनडे या टी-20 मैच भी नहीं खेला है। इस बारे में युजवेंद्र चहल ने कहा
“हर कोई कड़ी मेहनत करता है। अगर आप कलाई के स्पिनरों के बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं अश्विन और जड्डू भैया ने जो हासिल किया है, उसके करीब भी नहीं हूं। वे 8-10 वर्षों से कायम हैं। कुलदीप और मैंने केवल शुरुआत की है। उन दोनों ने जितने मैच खेले हैं, उतने हमारे विकेट भी नहीं हैं। उन्होंने क्रमशः लगभग 350 और 200 टेस्ट विकेट लिए हैं। कुलदीप और मैंने मुश्किल से 100 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूटी जोड़ी

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस टी-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। यहाँ विकेट चटकाने की जिम्मेदारी सिर्फ युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अश्विन और जडेजा से तुलना पर भड़के युजवेंद्र चहल, कहा इस वजह से नहीं हो सकती कोई तुलना appeared first on Sportzwiki.