भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट का आज तीसरा ही दिन है और यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के नाम रहा है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शतक बनाया था वहीं दूसरे दिन ईशान किशन और रिकी भुई के बल्ले से शानदार शतक निकला। आज टूर्नामेंट के तीसरे मैच डे के दिन एक और शतक बन गया है।
ईशान किशन की विस्फोटक पारी

झारखण्ड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक दिया है। किशन टूर्नामेंट के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ होना खाता खोले आउट हो गये थे।
दूसरे मैच में उन्होंने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। अब मणिपुर के खिलाफ भी ईशान किशन ने शतकीय पारी खेल दी है। इस पारी में उन्होंने समझबूझ भी दिखाई।
अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

ईशान किशन ने अपने टी-20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 62 गेंद में 113 रनों की पारी खेली। किशन ने अपना शतक 55 गेंदों में पूरा किया। जम्मू के खिलाफ पिछला शतक भी उन्होंने 55 गेंद में ही बनाया था।
यशपाल सिंह ने उन्हें शुरुआत में ही जीवनदान दे दिया था। उनकी इस पारी के बदौलत झारखण्ड ने 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बना दिए। विराट सिंह ने भी 73 रनों का योगदान दिया।
बड़ा रिकॉर्ड बनाया

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके ईशान किशन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद की भी बराबरी कर ली है। चंद लगातार दो टी-20 मैच में दो शतक लगाने वाले पहले और एक मात्र भारतीय बल्लेबाज थे।
टी-20 क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो ईशान किशन आठवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दो मैचों में शतक बनाया है। इनके अलावा केविन पीटरसन, माइकल कलिंगर और रिजा हेंड्रिक्स जैसे बल्लेबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ईशान किशन ने लगातार दूसरी बार खेली शतकीय पारी, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.