Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा ने पूछा, क्या देशभक्ति साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना जरूरी है?

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। यह एक आत्मघाती हमला था बताया जा रहा था, कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया। इसे लेकर कई सेलेब्रिटी ने पोस्ट डाला।

सानिया मिर्ज़ा ने डाला पोस्ट

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है और इसी वजह से वह कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। इस घटना के बारे में पोस्ट डालते हुए उन्होंने लिखा

“यह पोस्ट उन लोगों के लिए है, जो सोचते हैं कि मशहूर हस्तियों के रूप में हमें किसी हमले की निंदा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर करनी चाहिए, यह साबित करने के लिए कि हम देशभक्त हैं और हमें देश की परवाह है। क्यों?? क्योंकि हम सेलेब्स हैं।”

मैं भी देश के लिए खेलती हूँ

सानिया मिर्जा ने यहाँ लिखा कि मैं भी देश के लिए खेलती हूँ। इसके देश के लिए पसीना बहाती हूं और इसी तरह मैं अपने देश की सेवा करती हूं और साथ ही अपने CRPF के जवानों और उनके परिवार के साथ खड़ी हूं।

सानिया ने आगे लिखा

“14 फरवरी का दिन भारत के लिए एक काला दिन था और मैं उम्मीद करती हूं कि हमें फिर ऐसा दिन न देखना पड़े। यह दिन कभी नहीं भूला जाएगा। मैं शांति के लिए प्रार्थना करती हूं और गुस्सा तभी तक अच्छा है, जब तक इससे कुछ अच्छा निकलकर आ रहा है। किसी व्यक्ति को ट्रोल करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा।”

सानिया होती हैं ट्रोल

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार ट्रोलर का निशाना बनती हैं। इसकी वजह शोएब मलिक से उनकी शादी है। उन्हें इसी तरह बार- बार सफाई देनी पड़ती है। सानिया ने एक बार फिर पोस्ट डालकर सफाई दी है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सानिया मिर्जा ने पूछा, क्या देशभक्ति साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना जरूरी है? appeared first on Sportzwiki.