Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए: सरफराज अहमद

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। इसी वजह से विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने की बात हो रही है।

सरफराज अहमद ने जताई नाराजगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात पर नाराजगी जताई है। उनके अनुसार यह मैच निर्धारित दिन होना चाहिए। उन्होंने इसे राजनीति से जोड़ने से मना किया। क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम से उन्होंने कहा

“भारत और पाकिस्तान का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए, क्योंकि लाखों लोग हैं जो इस मैच को देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि राजनीतिक हितों के लिए क्रिकेट को निशाना नहीं बनाना चाहिए।”

पाकिस्तान की तारीफ की

इसके साथ ही कप्तान सरफराज अहमद ने पाकिस्तान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी खेल और राजनीति को नहीं जोड़ता है। आगे बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा

“यह निराशाजनक है कि पुलवामा घटना के बाद क्रिकेट को निशाना बनाया जा रहा है। मुझे याद नहीं है कि पाकिस्तान ने कभी खेलों के साथ राजनीति को जोड़ा हो।”

भारत की तरफ से हो रही मांग

विश्व कप के तय कार्यक्रम के अनुसार भारत को विश्व कप में 16 जून को पाकिस्तान से खेलना है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाना है। पहला सातवाँ मौका है जब भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीस विश्व कप में मुकाबला होगा।

बीसीसीआई से कई भारतीय खिलाड़ी मैच में नहीं खेलने की मांग कर चुके हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मैच खेलने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं सुनील गावस्कर चाहते हैं कि भारत मैच खेले और पाकिस्तान को मात दे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिकेट के खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए: सरफराज अहमद appeared first on Sportzwiki.