Mumbai. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को लेकर चर्चा’ में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सोनम ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया है। लेकिन इससे उनकी शादी का कोई नाता नहीं है। ऐसा उन्होंने अपनी आने वाली अगली फिल्म के चलते किया है।
बता दें कि जल्द ही सोनम कपूर एक नई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके करेक्टर का नाम जोया सिंह सोलंकी है इसीलिए सोनम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नाम बदल कर जोया सिंह सोलंकी रख लिया है।

बायो भी किया चेंज
बताते चलें कि इसके अलावा भी सोनम ने कुछ ऐसा किया है जो सभी को हैरान कर रहा है। सोनम ने ट्विटर पर अपना बायो भी बदला है। जहां उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में लिखा है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मै लकी चार्म हूँ।

विश्वकप के समय हुआ था जन्म
फिल्म में सोनम कपूर लीड करेक्टर प्ले करने वाली हैं उनके साथ एक्टर दुल्केर सलमान नजर आएंगे। यह कहानी अनुजा चौहान द्वारा लिखी गई किताब पर आधारित है। फिल्म में जोया एक एडवरटाइजिंग एजेंट है, जिसका जन्म तब हुआ था जब भारत ने 1983 में अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था।

जोया अपने काम के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सफर करती है और आखिरी में उन्हें टीम के कैप्टन से प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में अंगद बेदी भी नजर आने वाले हैं।
बता दें की हाल ही में अंगद और नेहा धूपिया एक बेटी के माता-पिता बनें हैं। वहीं सोनम के चाचा संजय कपूर फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। फिलहाल को सिर्फ इतना ही पता चल सका है, लेकिन ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है, क्योंकि यह फिल्म भारतीय इंडियन टीम के विश्वकप जीत से जुड़ी हुई है।
The post सोनम कपूर ने बदला अपना नाम, खुद को माना भारतीय क्रिकेट टीम का लकी चार्म appeared first on Sportzwiki.