Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय देश के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले शख्स हैं। विराट कोहली के बेहतरीन खेल ने उन्हें अपने देश का सबसे बड़ा नायक बना दिया है जिनकी हर दिन के साथ लोकप्रियता बढ़ रही है।

बॉलीवुड में भी पसंदीदा क्रिकेटर हैं विराट कोहली

विराट कोहली की लोकप्रियता का आलम ये हैं कि भारत देश की आम जनता के साथ ही उन्हें पसंद करने वाले दूसरे क्षेत्रों से भी कई बड़े लोग भी हैं।

विराट कोहली को भारत के दिग्गज क्रिकेटर तो अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते ही हैं साथ ही बॉलीवुड जगत के भी कई ऐसे सितारें हैं जो विराट कोहली को अपना फेवरेट क्रिकेटर करार देते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने विराट कोहली को बताया फेवरेट खिलाड़ी

इसी तरह से इस बार विराट कोहली कोहली की फैन लिस्ट में बॉलीवुड के एक और स्टार अभिनेता का नाम जुड़ा है। बॉलीवुड के युवा स्टार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर करार दिया है।

बॉलीवुड में हाल के ही समय में अपना डेब्यू करने वाले ग्वालियर के निवासी कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीटर यूजर्स के सवाल पर विराट कोहली को फेवरेट क्रिकेटर बताया।

एक ट्वीटर यूजर ने कार्तिक से पूछा फेवरेट क्रिकेटर, विराट कोहली को बताया पसंदीदा

ट्वीटर यूजर नित्या शुक्ला ने शनिवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन को पूछा कि सर आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन है? इस पर कार्तिक आर्यन ने बिना किसी देर के अपना जवाब देते हुए बताया कि “मेरा फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.