इंटरनेट डेस्क। हाल ही में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला बोला। इस अचानक किए गए हमले में लगभग 40 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। पुलवामा में शहीद हुए इन सैनिकों के परिवार को सरकार के साथ कई हस्तियां कई प्रकार की सहायता कर रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी इन शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पुलवामा में शहीद जवानों की मदद के लिए आगे आए है। मोहम्मद शमी ने सीआरपीएफ के सभी जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
शमी के अलावा टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी शहीदों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही गब्बर ने सभी देशवासियों से शहीद हुए जवानों की सहायता करने की अपील की है।
इनके अलावा आईपीएल के 12वें सीजन में नए नाम से मैदान में उतर रही टीम दिल्ली कैपिटल की फ्रैंचाइजी ने शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए पहले घरेलू मैदान में होने वाली कमाई की सहायता करने की बात कही है। इसी के साथ पूर्व बांए हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी शहीद परिवारों की सहायता की है।
इसी के साथ पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इस घटना पर शौक व्यक्त किया हैं और वीरेन्द्र सहवाग ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी। वीरू ने इस सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।