Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर विराट कोहली ने दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए जिसके बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ काफी देशवासियों में काफी गुस्सा देखने को मिल है रहा है। साथ ही कई लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकबाले नहीं खेले जाए। साथ ही हरभजन सिंह और सौरव गांगुली सहित कई खिलाड़ी इस बात का समर्थन भी कर चुके है। लेकिन आपको बता दे कि अभी तक बीसीसीआई ने किसी तरह कोई फैसला नहीं लिया है। इस बीच ही अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है।

साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपने बयान में कहा है कि 16 जून को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच भारत सरकार और बीसीसीआई का जो फैसला होगा, हम उस पर कायम रहेंगे, हमारी यही राय है। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस पर फैसला नहीं लिया और यह निर्णय सरकार पर छोड़ दिया।

साथ ही आपको बता दे कि काफी लंबे समय से आराम के बाद अब कप्तान विराट कोहली कल से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर रहे है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टीम से इस दौरान दो टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा।

ये भी देखें

PV सिंधु ने तेजस फाइटर में उड़ान भर रचा इतिहास, देखें तस्वीरें

WI v ENG 2nd ODI: वेस्टइंडीज को 5 साल बाद नसीब हुई जीत, हेटमेयर ने जड़ा शतक

IND vs AUS 1st T20 : भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका



Herald