भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सीनियर- जूनियर होने के बावजूद दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों सोशल मीडिया पर एक- दूसरे का मजाक बनाते देखे जाते हैं। इसके अलावा दोनों की मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। एक फिर बार रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा ही किया है।
रोहित ने बनाया चहल का मजाक

रोहित शर्मा ने इस बार सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का मजाक बनाया है। चहल ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इसमें वह अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। चहल शारीरिक रूप से तंदरुस्त नहीं हैं और रोहित नने इसी का मजाक बनाया।
भारतीय टीम के उपकप्तान ने लिखा
“यही कारण है कि हम इन्हें ग्रेट ऑफ ऑल टाइम कहते हैं। इन मसल्स से डराया जा सकता है।”
This is why we call him G.O.A.T. Those muscles can be intimidating @yuzi_chahal pic.twitter.com/favF7DQvD7
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 23, 2019
कुलदीप और चहल ने किया कमेन्ट

रोहित शर्मा की इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल का कमेन्ट आना लाजमी था। चहल ने इमोजी बनाकर हैरानी जताई वहीं चहल के साथी स्पिनर कुलदीप यादव ने रोहित के इस पोस्ट पर हंसी वाली इमोजी से कमेन्ट किया।
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) February 23, 2019
Hehe
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) February 23, 2019
पहले भी बनाया था मजाक

हाल के दिनों में यह पहला मौका नहीं है, जब रोहित ने चहल का मजाक बनाया हो। कुछ दिनों पहले ही भारतीय उपकप्तान ने रोड किनारे लगे चहल के ऐड की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें ग्रेट ऑफ ऑल टाइम कहा था।
चहल भी रोहित की खिंचाई करने में पीछे नहीं रहते हैं। वह रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह दोनों की खिंचाई करते हैं। चहल ने कई बार रोहित के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए रितिका की खिंचाई की है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल की बॉडी का बनाया मजाक, चहल को फंसा देख कुलदीप ने डाली गुगली appeared first on Sportzwiki.

